फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मरवाड़ी के पास मिले अज्ञात शव की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लाक के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में मरवाड़ी गांव के पास मिले अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। राजस्व पुलिस ने बताया कि शव के पास मिले एक बैग में दो पावर बैंक, एक लीड और कुछ कपड़े मिले हैं। घटनास्थल के नजदीक सड़क पर एक यूपी नंबर की बाइक भी लावारिस हालत में मिली है। शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में रखा गया है।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक गबर सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम मरवाड़ी में सड़क से 300 किमी ऊपर पेड़ पर फंदे से जो शव लटका मिला है उसके हाथ की नस कटी हुई थी। सिर में भी कुछ निशान दिख रहा था। घटनास्थल पर जो बैग मिला है उसमें कपड़े, दो पावर बैंक और लीड मिली लेकिन मोबाइल नहीं था। शव की तलाशी लेने पर कुछ नकदी भी मिली है लेकिन अभी उसकी गिनती नहीं हो पाई है। शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से शनिवार शाम तक भी उसकी पहचान नहीं हुई। उप निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल के नजदीक जो बाइक मिली वह मो. उस्मान मैनपुरी यूपी के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें