नई टिहरी। श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति ने कोटी कॉलोनी बोटिंग प्वाइंट पर खराब पड़ी सोलर लाइटें ठीक करवाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित से गुहार लगाई है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बोटिंग प्वाइंट पर पर्यटकों के लिए अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति की ओर से डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि टिहरी बांध की झील के समीप कोटी कॉलोनी एक नया उभरता हुआ पर्यटन स्थल है, लेकिन वहां पर कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पर्यटकों को परेशानियां उठानी पड़ती है। बोटिंग प्वाइंट पर गत वर्ष उरेडा द्वारा सोलर लाइट लगाई गई थी, जो खराब हो चुकी है।
प्वाइंट पर पर्यटकों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। पर्यटकों के लिए बोटिंग गतिविधियों के लिए डिजिटल डिस्पले बोर्ड लगाया जाए। धूप से बचने के लिए पर्यटकों को अस्थायी टेंट, पर्यटकों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्य बोटिंग प्वाइंट जाने वाला अस्थायी रास्ता खस्ताहाल हो गया है, जिसके पुनर्निर्माण करने की आवश्यकता है। इस मौके पर श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति के अध्यक्ष मनीष रावत, लखवीर चौहान, अनूप पंवार, आशीष रावत, सचिन कुमार, सौरभ पंवार, लोकमन सिंह रावत आदि मौजूद थे।