फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बाल कल्याण समिति ने देवलधार आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

Fri, 08 May 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को उनके अधिकार और टोल फ्री नंबर 1098 की जानकारी दी
विज्ञापन

नरेंद्रनगर(टिहरी)। जिला बाल कल्याण समिति ने राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय देवलधार का निरीक्षण किया। समिति ने विद्यालय में एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को कई अहम जानकारी देते हुए सचेत रहने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। आवासीय नवोदय विद्यालय में वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में भिक्षा वृत्ति,बाल श्रम और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना है। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार ने छात्रों को समिति की कार्यप्रणाली और बाल अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह करना दंडनीय अपराध है। बाल विवाह बच्चों के भविष्य को भी प्रभावित करता है। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान जंगल में स्थित आवासीय विद्यालय में सुरक्षा दीवार लगाने को कहा गया। बताया गया कि दीवार नहीं होने के कारण वहां अक्सर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विद्यालय परिसर में सुरक्षा दीवार और प्रवेश द्वार बनाना जरूरी है। समिति के सदस्य राजेंद्र गुसाईं ने कहा कि समिति बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और पुनर्वास से जुड़े मामलों का निस्तारण करने का हर संभव प्रयास करती है। छात्रों को चाइल्ड हेल्प लाइन टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह नेगी समिति को दिए ज्ञापन में विद्यालय परिसर में प्रवेश द्वार बनाने, बाउंड्री वॉल बनाने, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, बच्चों को विद्यालय से हॉस्टल आवागमन के लिए टीनसेड बनाने की मांग की। इस मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला, जितेंद्र सिंह रावत, उषा रावत, नुसरत जहां, आरती बिजलवान, कामिनी जोशी, उपासना भंडारी, प्रदीप लखेड़ा, अमित अरोड़ा,राहुल देव रतूड़ी, प्रदीप बिजलवान,आयशा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें