थत्यूड़ (टिहरी)। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति की पहल पर यहां आयोजित रामलीला के 13वें दिन लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया। मेघनाद और लक्ष्मण के बीच हुए युद्ध में मेघनाद ने लक्ष्मण पर शक्ति बाण से प्रहार किया, जिससे लक्ष्मण मूर्छित होकर धरती पर गिर पड़े। लक्ष्मण के घायल होने से राम दल में उदासी छा गई। इसके बाद हनुमान जी का प्रवेश होता है। वह मूर्छित लक्ष्मण को उठाकर राम के शिविर में ले जाते हैं। इस दृश्य का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो उठे। वहीं, दूसरे दृश्य में भगवान राम और महाबली कुंभकरण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के अंत में भगवान राम ने कुंभकरण का वध कर दिया। इस अवसर पर रतनमणि भट्ट, सुरेंद्र रावत, जयेंद्र बिजल्वाण, दिनेश रावत, रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल, सचिव सुनील सजवाण, संदीप पंवार, मुनिम प्रधान, विनोद राणा आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद