नवरात्र के अवसर पर नरेंद्रनगर में स्कूली बच्चों की शानदार मार्च पास और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां के साथ नौ दिवसीय कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला के 50 वर्ष पूरे होने पर नरेंद्र नगर क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
मेले का ध्वजारोहण करते हुए उन्होंने संस्कृत झांकियां की सराहना की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, पूर्व आईएस सुरेंद्र सिंह पांगती, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत आदि मौजूद रहे।