शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता सुशील डोभाल का टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चयन हुआ है। टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाला शिक्षकों के लिए एक प्रतिष्ठित शिक्षक सम्मान है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष पंडित धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर राजस्थान से फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन के सहयोग से किया जाता है। शिक्षक सुशील अपने शैक्षिक नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को रोचक ढंग से सीखने के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं।