फोटो
नई टिहरी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के शिक्षक सुशील डोभाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न 2023 का सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान समारोह देश के सबसे बड़े नवाचारी शिक्षकों के समूह से जुड़े छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षकों की ओर से आयोजित किया गया है। इंटर कॉलेज जाखणीधार में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता पद पर तैनात शिक्षक सुशील डोभाल शिक्षा के साथ ही नवाचारी कार्यक्रम और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। पुरस्कार के लिए चुने जाने पर शिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त की। इससे पहले भी शिक्षक डोभाल को पंडित धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर राजस्थान ने 2022 में टीचिंग एक्सीलेंस अवॉर्ड समेत कई सम्मान पत्र और प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं। संवाद