फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लाभार्थियों की पहचान के लिए शुरू किया सर्वे

Mon, 09 Jun 2025 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बाल कल्याण समिति की ओर से इन दिनों प्रायोजन योजना के अंतर्गत लाभ ले रहे बच्चों का सत्यापन किया जा रहा है। समिति के सदस्य मस्तराम डोभाल, सोबन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं ने प्रतापनगर और जाखणीधार ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांवों में जाकर लाभार्थियों का सामाजिक व आर्थिक भौतिक सत्यापन किया। समिति के सदस्यों ने ग्राम ओखला, कोटगा, खोला, पडिया व भेंनगी गांव में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की। ग्राम ओखला में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों को बाल कल्याण समिति के कार्यों और अधिकारों की जानकारी दी गई। बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के दुष्परिणाम और बचाव के उपायों के बारे में बताया। समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार, सदस्य निवेदिता पंवार ने देवप्रयाग और चंबा ब्लॉक के बच्चों का सत्यापन किया। समिति के अध्यक्ष कुमार ने बताया कि जरूरतमंद बच्चों तक सहायता पहुंचे इसी उद्देश्य को लेकर गांव-गांव जाकर सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें