थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ में ब्लॉक स्तरीय विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों की क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र देवराड़ी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमे अंडर-14 से अंडर-18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रिले रेस बालक वर्ग में आदित्य कुमार और हरीश ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अर्पित पंवार और सूरज दूसरे स्थान पर रहे। टंग ऑफ कट में सूरज, हरीश सिंह, अनंत और आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पित, मयंक, प्रिंस और महेश दूसरे स्थान पर रहे। सॉफ्टबॉल में सूरज प्रथम, हरीश द्वितीय रहे। म्यूजिक चेयर रेस में अनंत प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय और सूरज तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक दिनेश गुसाईं, संजय चौहान, देवेंद्र रावत, गिरीश जोशी, नितिन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद