फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्रों का किया सम्मान

Fri, 27 Mar 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव में कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट स्थान पर पाने वाले छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य सतेंद्र सरियाल ने मेडल देकर सम्मानित किया। छात्रा साक्षी को मिस फेयरवेल व छात्र दीपक को मिस्टर फेयरवेल का सम्मान दिया गया। विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्रा का पुरस्कार सार्थक, दिव्या ओर अनुराग को मिला। प्रधानाचार्य सरियाल ने छात्र-छात्रओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। समाज सेवी अनिल हटवाल ने कहा कि छात्रों को बुरी चीजों का त्याग कर जीवन में अच्छी चीजें को जीवन में उतारना चाहिए। इस मौके पर शिक्षिका अंजू कंडारी, दिव्या, आंचल, आरती, चखी देवी, रविन्द्र सिंह, अंशुल, सौरभ, गौरव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें