फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बॉक्स क्रिकेट में सेंट एंथोनी स्कूल की टीम बनी विजेता

Fri, 05 Dec 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्स क्रिकेट में सेंट एंथोनी स्कूल की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

कैरम में राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसीनई टिहरी। त्रिवेणी कौथिग की पहल पर आयोजित अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता बालक वर्ग बॉक्स क्रिकेट में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार विजेता रहा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला न्यू टिहरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पैन्यूला और सेंट एंथोनी स्कूल ढुंगीधार की टीमों के बीच खेला गया। एनटीआईएस पैन्यूला की टीम दो ओवर में नौ रन बनाकर आउट हो गई। वहीं, सेंट एंथोनी की टीम ने महज दो ओवर एक गेंद में टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीता लिया। कैरम प्रतियोगिता में राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के खिलाड़ी विवेक शाही व नवनीत ने भागीरथी विद्या सरोवर चौकल्याचक के अभिनय बिजल्वाण व सार्थक रतूड़ी को 30-23 से पराजित फाइनल मुकाबला जीता। टेबल टेनिस बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला भागीरथी विद्या सरोवर विद्यालय के प्रतीक शुक्ला और सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल मोलधार काैस्तुब गुसाईं के बीच खेला गया। जिसमें प्रतीक विजेता रहे। वहीं, बालिका वर्ग में जीजीआईसी बौराड़ी की छात्रा आंचल चमोली विजेता रही। वालीबॉल बालक वर्ग में सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल की टीम विजेता और एनटीआईएस की टीम उप विजेता रही। सभी प्रतियोगिताएं सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल ढुंगीधार की खेल मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका यजुवेंद्र चौहान, दर्शन गुसाईं, पंकज रावत, राजेश रावत ,अरविंद , गौतम कुमार, अरविंद सजवाण आदि ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें