नई टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की पहल पर पुलिस कार्यालय में महिला पुलिस कर्मियों और उनके बच्चों के साथ मातृ दिवस मनाया गया। एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि वे पुलिस सेवा के साथ पारिवारिक दायित्वों का भी बेहतर ढंग से निर्वहन कर रही हैं। एक मां और पुलिस कर्मी की दोहरी भूमिका निभाना साहस, धैर्य और संतुलन का प्रतीक है। महिला पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के साथ परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियों को निभाने के अपने अनुभव साझा किए। एसएसपी ने महिला कर्मियों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने, परिवार और कार्य के बीच संतुलन बनाए रखने एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को उपहार भी भेंट किए गए। संवाद