फोटो
नरेंद्रनगर (टिहरी) आज से शुरू होने वाले आठ दिवसीय 47वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले को भव्य रूप देने के लिए नगर क्षेत्र और कुंजापुरी मंदिर में विशेष सजावट की गई है। व्यापारियों का नरेंद्रनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मेले के दौरान सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साहत बना हुआ है। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला आज से 22 अक्तूबर तक चलेगा। आठ दिनों तक चलने वाले मेले के दौरान दिन के समय विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और रात्रि को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाना है। मेला समिति के अध्यक्ष/पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार बताया कि सुबह आठ बजे कुंजापुरी मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ होगा। दोपहर बाद मार्च पास्ट और झांकी के साथ मुख्य अतिथि मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। संवाद