फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जालसी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Thu, 12 Mar 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के जालसी में जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। कलश यात्रा कथा स्थल से शुरू होकर क्षेत्र के प्राचीन त्रंबकेश्वर महादेव मंदिर थत्यूड़ तक पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा पुनः कथा स्थल जालसी पहुंची। जहां कलश स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य महावीर प्रसाद शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को धर्म, आस्था और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के श्रवण से व्यक्ति के भीतर सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है और जीवन की अनेक समस्याओं से मुक्ति का मार्ग भी प्रशस्त होता है। इस अवसर पर कथा यजमान गुरु बच्चन सिंह पंवार, हरिभजन सिंह पंवार, गोविंद सिंह, भरत सिंह, अतोल सिंह, महादेव सिंह, जगत रावत, हरिओम रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें