नई टिहरी। हिमाद्री संगठन नई टिहरी की पहल पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हवन-पूजन व भंडारे के साथ संपन्न हो गई। कथा वक्ता आशीष गौड़ ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा पवित्र होने के साथ एक महत्वपूर्ण ग्रंथ हैं। ग्रंथ में भगवान कृष्ण की लीलाओं व उनके अवतार का कथा में विस्तार पूर्वक वर्णन है। कथा आत्म-साक्षात्कार,धर्म व भक्ति के महत्व को समझाती है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष सरोज डोभाल, प्रदीप सजवाण,मनमोहन सिंह, हीरा सजवाण, भरपूर पंवार, भरत सिंह नेगी, विजय डोभाल, शिव प्रसाद सेमवाल मौजूद थे। संवाद