थत्यूड़ के थान गांव में शिव महापुराण कथा के दौरान निकाली शिव बरात। संवाद
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के थान गांव की ध्याणियों और ग्रामीणों की ओर से आयोजित शिव महापुराण के छठवें दिन कथा शुरू होने से पूर्व गांव में शिव बरात की झांकी निकाली गई। कथा वक्ता सीता शरण ने शिव महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि पवित्र सावन माह में शिव महापुराण कथा का आयोजन और श्रवण करना अति फलीभूत होता है। गो कथा वक्ता गोपालमणि ने कहा कि गो माता को जब तक पशु समझा जाएगा, तब तक हमारे समाज और संस्कृति का उद्धार संभव नहीं है। इस मौके पर विनोद सेमवाल, राजेंद्र सेमवाल, मदन सेमवाल, डॉ़ कपिल सेमवाल, कुंवर सिंह पंवार ग्राम प्रधान मनोज पंवार, रतन मणि भट्ट, देवेन्द्र चमोली, सोबत रावत जयवीर पंवार, चंद्र सिंह, मंगल पंवार आदि मौजूद थे। संवाद