ई टिहरी कलेक्ट्रट में डीएम से मिलने आई आशा कार्यकर्ता।
- फोटो : NEW TEHRI
मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। मांग के समर्थन में आशाओं ने मुख्यमंत्री और सीएमओ को ज्ञापन प्रेषित किया। मंगलवार को जिलाध्यक्ष आशा भट्ट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में वे मार्च से 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्रों और क्वारंटीन सेंटरों पर सेवाएं दे रही हैं। साथ ही टीकाकरण, सुरक्षित प्रसव, मासिक रिपोर्ट और अन्य कार्य करती आ रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। ज्ञापन पर सरिता रावत, रजनी नेगी, शशि देवी, लक्ष्मी जोशी, कमला, कुसुम, सरोजनी, किरन आदि के हस्ताक्षर हैं।