भाजपा के जिला महामंत्री और बूथ समिति सत्यापन अभियान के संयोजक नलिन भट्ट ने बताया कि अब तक जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में सात सौ से अधिक बूथों समितियों का सत्यापन किया जा चुका है। बताया कि सोमवार (आज) सभी विधायक अपनी-अपनी विधानसभा के एक-एक बूथ समिति का सत्यापन करेंगे, जिसमें कृषि मंत्री सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर के ढालवाला मंडल के बूथ संख्या-50, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी जाखणीधार मंडल के बूथ संख्या-133, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह घनसाली मंडल के बूथ संख्या-3, प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार प्रतापनगर मंडल प्रथम के बूथ संख्या-74, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी कीर्तिनगर मंडल के बूथ संख्या- 67 में पहुंचकर सत्यापन अभियान में शिरकत करेंगे। बताया कि 31 अगस्त तक सभी 927 बूथों के सत्यापन का काम पूरा हो जाएगा।