फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवल हत्याकांड: अनुसूचित जाति आयोग और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Thu, 11 Jun 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव निवासी केतन लाल पुत्र धनपाल लाल की हत्या और इस दौरान घायल हुए उसके साथी दिवाकर डिमरी के परिजनों से अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सदस्य सुनीता देवी ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस। कहा सरकार उनके साथ है खड़ी है साथ ही परिजनों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा। कहा, दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिए जाने को मजबूती से पैरवी की जाएगी। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती घायल दिवाकर के उपचार और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने घायल को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट करने और सुरक्षा मुहैया कराने को कहा। बाद में आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देवल गांव में सभी जाति के लोग इस हत्याकांड से दुखी है। हर कोई दोषियों को सजा देने की मांग कर रहा है। पीड़ित परिवार को आयोग कानूनी सहायता सहित अन्य मदद देगा। इस मौके पर राजेंद्र कोहली, रणवीर नौटियाल, सुरेश डिमरी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने देवल गांव जाकर केतन लाल के परिजनों से मुताकात की। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, धर्मपाल घाघट, सूरत सिंह कोहली, अनिल उपाध्या सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें