रविवार रात ग्राम सरोली से मेंहदी कार्यक्रम से घर लौट रहे राजेंद्र सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह की बाइक फिसलने से वह खाई में जा गिरा, जिससे वह चोटिल हो गया। हेलमेट पहना होने से उसके सिर पर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।