घनसाली के नैलचामी नदी में फंसी गाय का रेसक्यू कर बाहर निकालते पुलिस कर्मी।
- फोटो : NEW TEHRI
नैलचामी नदी में फंसी एक गाय को रेस्क्यू कर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र डंगवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम एक गाय नदी के पार चली गई। लौटते समय नदी में पानी बढ़ने से वह एक टापू पर फंस गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक रात हो गई, जिससे गाय वहां रातभर फंसी रही। शुक्रवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर गाय को सुरक्षित निकाल लिया। अभियान में थानाध्यक्ष प्रदीप रावत, रघुनाथ रावत, ओमप्रकाश भुजवाण और सतीश सेमवाल आदि शामिल थे। संवाद