नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में समान नागरिक संहिता के संस्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में रेख पंवार प्रथम, प्रदीप सिंह भंडारी द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहा। पोस्टर में अदिति भट्ट प्रथम, अंशुल भट्ट द्वितीय, अदिति रावत तृतीय रही। वाद -विवाद में सना कुमारी प्रथम, गुंजन पुंडीर द्वितीय रही। डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. आशा डोभाल निर्णायक मंडल में शामिल रही। इस मौके पर डॉ. वंदना चौहान, डॉ. भारती जयसवाल , डॉ. मीनाक्षी शर्मा , डॉ. हर्षित जोशी , डॉ. चंचल गोस्वामी, डॉ. गीता सैनी आदि मौजूद रही। संवाद