फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो पद से देंगे सामूहिक परित्याग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ सूत्री मांगों को लेकर एक नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। संघ के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद पेटवाल ने बताया कि समस्याओं पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध संघ से जुड़े सभी सदस्य 25 नवंबर को रजिस्ट्रार कानूनगो के पद का सामूहिक परित्याग करेंगे। वह अपने मूल पद राजस्व उपनिरीक्षक के लिए सामूहिक प्रत्यावेदन देंगे। उन्होंने बताया कि संघ के प्रदेश नेतृत्व ने इस बाबत आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बताया कि संघ के सदस्य 18 अक्तूबर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन राजस्व विभाग, शासन-प्रशासन उनकी मांगों को अनसुना कर रहा है। बताया कि सोमवार (आज) से संगठन के चार सदस्य राजस्व परिषद देहरादून के कार्यालय प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। इसके बाद भी कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वह 25 नवंबर को उक्त पद का परित्याग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें