नई टिहरी। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। अधिवेशन में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी अजयपाल पंवार और डीपी सेमल्टी की रेखदेख में संपन्न हुआ। चुनाव में पूरण सिंह राणा जिलाध्यक्ष और अजयपाल सिंह नेगी महासचिव चुने गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों और संगठन हित के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा। इस मौके पर राकेश भट्ट, राजीव नेगी, चंद्रेश्वर नारायण थपलियाल, शूरवीर रावत, उत्तम नेगी, भगत सिंह राणा, राजेंद्र नकोटी, प्रदीप सजवाण, सुमन नकोटी, मनमोहन पडियार आदि मौजूद थे। संवाद