टिहरी के थत्यूड़ में रामलीला के समापन अवसर पर श्रीराम की झांकी निकालते।
- फोटो : NEW TEHRI
जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ में आयोजित रामलीला का छोटी दीपावली पर श्रीराम की भव्य झांकी के साथ समापन हो गया। रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होते हुए ढाणा बाजार तक राम दरबार की झांकी निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने झांकी का स्वागत किया। इससे पहले रामलीला मैदान में राम के राज्य अभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र अस्वाल, सुनील सजवाण, राम प्रकाश भट्ट, कमल किशोर नौटियाल, हरिलाल और मुनीम प्रधान आदि उपस्थित रहे।