बाल विकास विभाग की पहल पर सोमवार को जौनपुर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और कोरोना संक्रमण के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एनिमिया की रोकथाम, किशोर अवस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने, कुपोषण से मुक्ति के लिए पौष्टिक भोजन का प्रयोग करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में सुनीता, रुचि, पुष्पा जोशी, दर्शनी असवाल, विमला देवी, कृष्णा, रीता, शीला, पूनम आदि शामिल रही।