फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज को भूमि देने और डैम से आवागमन का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज नई टिहरी को भूमि और भवन देने का मामला टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने बताया कि 2002 से कॉलेज गर्ल्स आईटीआई के भवन पर संचालित हो रहा है। कई बार सरकार ने उक्त भवन को कॉलेज के नाम करने या नया भवन बनाने का आश्वासन दिया, लेकिन लंबे समय बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। विधायक ने विस अध्यक्ष को बताया कि भूमि व भवन न होने से कॉलेज को रूसा व यूजीसी से अनुदान नहीं मिल रहा है। खेल मैदान का अभाव है। स्थानीय लोगों ने गर्ल्स आईटीआई भवन, मॉडल स्कूल भवन, बीएसए ऑफिस कार्यालय भवन को पीजी कॉलेज को आवंटित करने की मांग रखी है। 31 मई को इस संबंध में कॉलेज में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों की बैठक भी हुई। इस पर अध्यक्ष ने संबंधित मंत्री से जवाब पूछा। विधायक किशोर ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री स्तर पर बैठक होगी। उम्मीद है कि गर्ल्स आईटीआई भवन ही कॉलेज को हस्तांतरित हो जाए, जबकि घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने विधानसभा सत्र में नियम 300 के तहत टिहरी बांध के ऊपर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने का मुद्दा उठाया। बताया कि बांध निर्माण के लिए भिलंगना, जाखणीधार, प्रतापनगर, थौलधार आदि ब्लॉकों के लोगों ने अपनी पैतृक संपत्ति को डुबा दिया है, लेकिन अब उन्हें ही बांध के ऊपर आवागमन के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बताया कि रात में कई बीमार व्यक्ति डैम से जाना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा में लगे लोग उन्हें जाने नहीं देते हैं। ऐसे में बांध के ऊपर नियमित आवाजाही की अनुमति दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें