जनता दरबार में ढुंगमंदार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने घोंटी में डंपिंग जोन बनाने का विरोध किया। इस पर डीएम ने एसडीएम घनसाली को कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम डा. सौरभ गहरवार ने जनता दरबार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल संबंधी 34 शिकायतें सुनीं। प्रधान दीप्ति कुमाईं ने गेंवली (पाव) के राजस्व ग्राम जगेठी में विद्युत लाइनों की मरम्मत, पेयजल से वंचित तोकों को जल जीवन मिशन से जोड़ने की मांग की। जिला योजना समिति के सदस्य रघुवीर सिंह रावत ने घनसाली के हनुमान मंदिर में हैंडपंप खुलवाने की मांग की। जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवान, ओमप्रकाश भुजवान, प्रभाकर भट्ट, विजयपाल रावत आदि ने क्षेत्र के प्रवेश द्वार घोंटी के समीप नगर पंचायत घनसाली और चमियाला का कूड़ा डंपिंग जोन न बनाने, प्रधान दीपिका चौहान, मुनींद्र भट्ट, दिवान सिंह नेगी ने खेमडा सड़क निर्माण की मांग की। इस मौके पर सीएमओ डा. संजय जैन, सीवीओ डा. आशुतोष जोशी, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, डीईओ वीके ढौंडियाल, डीएसओ अरूण वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी केएस. चौहान आदि मौजूद थे।