कंडीसौड़ में सीएम के जन संपर्क अधिकारी का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : NEW TEHRI
जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत सीएम के जन संपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत के कंडीसौड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बाद में उन्होंने भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शिरकत की। कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सीएम की प्राथमिकता है। विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्र की समस्याओं के ज्ञापन मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश नौटियाल, धनोल्टी विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र जुयाल, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूड़ी, सोबत सिंह पंवार, पवन रावत, रामलाल खंडूड़ी, बुद्धि सिंह राणा, मंगल सिंह पडियार, विनोद भट्ट, रोशनी पडियार, भगवती सेमवाल और रामचंद्र भट्ट आदि उपस्थित रहे।