फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर और निबंध में प्रियांशी, क्विज में सृष्टि अव्वल

विज्ञापन
नरेंद्रनगर महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता की विजेता छात्रा के सम्मानित करते शिक्षिकाएं। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के वाणिज्य संकाय के विभागीय परिषद की पहल पर सोमवार को छात्र-छात्राओं के मध्य पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता और क्विज आयोजित की गई। पोस्टर और निबंध में प्रियांशी रावत व क्विज में सृष्टि गैरोला ने बाजी मारी। प्राचार्य डा. यूसी मैठाणी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाणिज्य विभाग के प्रभारी डा. राजपाल सिंह रावत ने कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य की जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में सुमन द्वितीय और शुभम तृतीय रहा। निबंध में सृष्टि द्वितीय और ईशा पंवार तृतीय रही। क्विज में अनुभव द्वितीय और अमन तृतीय रहे। इस मौके पर डा. सोनिया, गंभीर, डा. हिमांशु जोशी, डा. इरा, डा. रश्मि उनियाल, डा. शैलजा, विजय प्रकाश भट्ट, विशाल त्यागी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें