नई टिहरी। ईद-उल-फितर का त्योहार जिले में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। बौराड़ी स्थित ईदगाह में ईद की नमाज इमाम मौलाना अशजद कासमी ने अदा करवाई। नमाज के दौरान इमाम ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। देश को बीमारियों से सुरक्षित रखने और लोगों की सलामती की प्रार्थना की गई। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी मुशर्रफ अली ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे, आपसी मेलजोल और एकता का प्रतीक है। इस मौके पर जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल सफीक, सचिव मोहम्मद परवेज, उपाध्यक्ष फिरोज खान, कोषाध्यक्ष आबिद बेग, नफीस खान, मुर्तजा बेग, नईम बेग, मुनव्वर हसन, हाजी महमूद हसन, रोशन बेग, शकील अहमद, असगर अली आदि लोग मौजूद रहे। संवाद