फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजराजेश्वरी गौरजा माता मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत छनाण गांव में राजराजेश्वरी गौरजा माता मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ लोकार्पण किया गया। सोमवार को ग्राम पंचायत छनाण गांव में नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजराजेश्वरी गौरजा माता भद्रकाली के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने पौराणिक मंदिर का निर्माण और 2 किमी सड़क, खेल मैदान निर्माण करने की मांग मंत्री जोशी से की। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार, जिपं सदस्य सनवीर बेलवाल, हीरामणि गौड़, पृथ्वी रावत, महिपाल रावत, वीरेंद्र राणा, मंदिर समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जसवीर सिंह और प्रधान मंजीत रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें