जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्य ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से कराने, मनरेगा के कार्य मस्टरोल से कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र परिवारों को जल्द योजना का लाभ देने की मांग को लेकर थौलधार ब्लॉक के प्रधानों ने शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। साथ ही जल्द समस्याएं हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरना देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, गब्बर सिंह नेगी, सुरेश राणा, राहुल उनियाल, अनिल भट्ट, दीवान पडियार, बबीता रमोला, जगमोहन चौहान, सुशीला, पूजा देवी आदि बैठे रही।