ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मुनिकीरेती पुलिस ने ढाई लाख की ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि मुनिकीरेती और जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्रों में ड्रग्स तस्करी की शिकायतें मिलती जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की तो मुनिकीरेती बंदा रोड पर एक आरोपी से 25 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी बाजारी कीमत करीब दो लाख पचास हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी सतीश (30) निवासी गली नंबर पांच शांतिनगर ऋषिकेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ड्रग्स बरामद करने वाली टीम में एसआई विक्रम बिष्ट, एसओजी के योगेंद्र सिंह, विकास सैनी, प्रलव चौहान, हिमांशु चौधरी, उबैद और राकेश आदि शामिल थे।