नई टिहरी। घनसाली थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार किया है। उनमें से एक आरोपी के खिलाफ न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जबकि दूसरा चेक बाउंस के आरोप में वांछित चल रहा था। पुलिस उप निरीक्षक शिवशंकर उनियाल और उप निरीक्षक राकेश राणा ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई दिनों से उनकी रेकी की जा रही थी। 30 अक्तूबर को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी घनसाली थाना क्षेत्र में देखे गए हैं। उसके बाद पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए टीम बनाई और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त चामी निवासी मंगल सिंह खत्री को घनसाली पेट्रोल पंप के पास से और विनोद लाल निवासी ग्राम चामी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। संवाद