फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार ट्रक चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनगांव-मुखेम मोटर मार्ग पर एक किशोर को कुलचने के बाद फरार चल रहे ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 19 अप्रैल को दीनगांव निवासी गणेश राणा (17) पुत्र धर्म सिंह राणा बैलों की जोड़ी लेकर गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह चाकला के समीप मुखेम से दीनगांव की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक को घटना स्थल पर छोड़कर चालक फरार हो गया था। मृतक किशोर के पिता ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रमेश सैनी ने बताया कि बुधवार को आरोपी चालक सोहन सिंह राणा निवासी घंडियाल गांव को लंबगांव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें