थत्यूड़(टिहरी)। पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने जौनपुर के देवलसारी रेंज से सटे आबादी क्षेत्र में गत रात्रि गश्त शुरू की। रेंज से सटे ग्रामीण लोग गत दिनों भालू और गुलदार के दिखाई देने से दहशत में है। शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के एनएसएस कैंप में पहुंचकर वन विभाग और पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को जंगली जानवरों के दिखाई देने पर बचाव के बारे में जानकारी दी। थत्यूड़ थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने छात्राओं को भालू और गुलदार के दिखाई पर वन विभाग को सूचित करने को कहा। उपवन क्षेत्र अधिकारी विजेंद्र सिंह ने छात्राओं से अकेले में इधर-उधर न जाने को कहा। इस मौके पर एसआई जितेंद्र सिंह, गोविंद सिंह पंवार, प्रधानाचार्य उषा मेहरा आदि शामिल थे। संवाद