भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर बुधवार को बैंक परिसर में पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पौध रोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। कहा प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक जीआर भट्ट, मुख्य प्रबंधक अमित सकलानी, रोहित अरोड़ा, आरसेटी के निदेशक विक्रम सिंह चौहान उपस्थित रहे।