फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ‘कांवड़ यात्रा में समन्वय बनाकर काम करें कार्मिक’

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी ने मुनिकीरेती क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। कांवड़ यात्रा को सरल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस को विशेष सर्तकता बरतने के को कहा गया है।
बुधवार को डीएम मयूर दीक्षित ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और सीडीओ मनीष कुमार के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग और यात्रा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी मिलकर काम करें जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने जानकी सेतु, मुनिकीरेती, तपोवन घाट, रामझूला और लक्ष्मण झूला पुल आदि यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जल पुलिस और एसडीआरएफ को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने घाटों पर सुरक्षा चेन लगाने, नदी के जल स्तर पर निरंतर निगरानी रखते हुए चेतावनी प्रसारित करते रहने, कार्मिकों को ड्यूटी पर तैनात रहने, पुल पर टूट-फूट होने पर तत्काल ठीक करने और घाटों की निरंतर देखरेख करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने यात्रा के लिए तैनात कार्मिकों, निगरानी उपकरण और ट्रैफिक प्लान की जानकारी दी। इस मौके पर डीएफओ अंकित कंवर, एसई लोनिवि एनपी सिंह, सिंचाई आरके गुप्ता, सीएमओ डाॅ. मनु जैन, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीएसओ अरुण वर्मा और मुनिकीरेती के तनवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें