फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने जा रहे व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाने जा रहे एक व्यक्ति की अटैक पड़ने से मौत हो गई। कुमाली गांव निवासी वीर सिंह तोपवाल (67) मतदान करने के लिए चौंपा मतदान केंद्र पर जा रहा था। सुबह 10 बजे के लगभग वीर सिंह चौंपा मतदान केंद्र की सीढ़ी पर पहुंचा ही था कि अचानक उसके सीने में दर्द उठने लगा। साथ चल रहे परिजनों ने उन्हें कुछ देर वहीं सीढ़ी पर बैठाकर रखा, लेकिन उनका दर्द बढ़ता गया। सूचना पर 108 सेवा मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाड़ी ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया, लेकिन श्रीदेव सुमन चिकित्सालय पहुंचने पर डा. शिवानी रमोला ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वीर सिंह का पहले से उपचार चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक था। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और बेटियों का भरापूरा परिवार छोड़ गए। परिजनों ने बताया कि कुमाली से चौंपा मतदान केंद्र की दूरी लगभग डेढ़ किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें