कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महासचिव और बाल कल्याण समिति की सदस्य लखपति पोखरियाल (56) का जौलीग्रांट अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है। वह पिछले पांच दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। वह पूर्व में नई टिहरी पालिका की सभासद भी रही है। उनके निधन पर पूर्व मंत्री दिनेश धैन, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, सुनीता देवी, शांति प्रसाद भट्ट, विजयलक्ष्मी थलवाल, दर्शनी रावत, कौशल्या पांडेय, विजय गुसोला, गोविंद बिष्ट, बृहस्पति भट्ट, रीता रावत, बेबी असवाल, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रभा रतूड़ी, सुशील बहुगुणा, प्रेम सिंह बनगाई, उदय रावत, मुरारी लाल खंडवाल, प्रताप गुसाईं, महादेव मैठाणी, पंकज रतूड़ी, अब्बल चंद रमोला ने गहरा दुख व्यक्त किया है।