फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रभावित परिवारों को तय समय पर करें मुआवजा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित ने निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। कहा रेल परियोजना के तहत अधिगृहित की गई भूमि के मुआवजे से कोई भी परिवार वंचित नहीं रहना चाहिए। पात्र परिवारों की सूची समय-समय पर अपडेट कर तय समय पर मुआवजा भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम दीक्षित ने कहा कि रेल परियोजना के कारण जिन काश्तकारों के घरों को क्षति पहुंची है, उनका तत्काल सर्वे कराकर फोटो, वीडियो सहित अन्य दस्तावेज तैयार कर मरम्मत का रास्ता निकालें। परियोजना से प्रभावित गांवों के पात्र व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद प्रभावितों को मुआवाजा का लाभ दिया जाए। नरेंद्रनगर ब्लॉक के अटाली में परियोजना हेतु अर्जित अतिरिक्त भू-अर्जन प्रस्ताव की सूची रेलवे अधिकारियों को उपलब्ध कराने और रेलवे अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने को कहा।
एडीएम केके मिश्र ने भूमि का मुआवजा और अवशेष धनराशि की जानकारी दी। डीएम ने ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर आगराखाल से चंबा, चंबा से नगुण चौकी तक निर्मित सड़कों के संबंध में जानकारी लेते हुए बीआरओ के अधिकारियो को भूस्खलन वाले स्थानों पर मरम्मत कार्य करने को कहा। बैठक में नरेंद्रनगर के एसडीएम देवेंद्र नेगी, ईई एनएच निर्भय सिंह, आरवीएनएल के डीजीएम भूपेंद्र सिंह वर्चुअली जुड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें