फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर अभिभावकों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिलंगना ब्लॉक के इंटर कॉलेज धोपड़धार में नए शिक्षा सत्र में भी शिक्षकों की तैनाती न होने पर अभिभावकों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया । विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित नौ शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे है। जिस कारण स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों की ओर से शिक्षा निदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानाचार्य, प्रवक्ता भूगोल, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी,अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, विज्ञान जंतु विज्ञान, हिंदी और एलटी में भाषा के पद पर कोई भी शिक्षक कार्यरत है। विद्यालय में 520 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। इन दिनों लोक सेवा आयोग से नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति सूची में धोपड़धार स्कूल का नाम नहीं शामिल नहीं है। ज्ञापन पर नित्यानंद कोठियाल, संजय राणा, राजेंद्र रावत, पवन के हस्ताक्षर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें