फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मरम्मत न होने पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र की लंबित समस्याओं का निराकरण न होने पर पंचायत प्रतिनिधि मुखर होने लगे है। चांठी-डोबरा पुल को जोड़ने वाले मोटना सड़क का मरम्मत कार्य न करने पर जन प्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश जताया। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों का शिष्टमंडल डीएम नितिका खंडेलवाल से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर मोटना सड़क पर जल्द मरम्मत कार्य न होने पर 15 दिन बाद उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बताया कि ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर बने हुए हैं। उन्होंने मोटर मार्ग का सुधारीकरण और लंबगांव चौड़ में दिव्यांग शिविर लगाने की मांग की। कहा लोनिवि को कई बार अवगत कराने पर सड़क का सुधारीकरण कार्य नहीं किया जा रहा है। बारिश के दिनों सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे पानी से भर जाते हैं जिससे आवागमन में लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ती हैं। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश नेगी, मुलायम सिंह रावत, बेताल सिंह रावत, सरस्वती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें