फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लंबित समस्याओं के निराकरण को किया जाएगा प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवा संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में संगठन की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की गई। कहा कि पंचायत चुनाव का भत्ता कर्मियों को तीन साल बाद भी नहीं मिल पाया है। अधिवेशन में कार्यकारिणी गठित कर यशपाल सिंह नेगी को राजस्व उप निरीक्षक और सुनील चमोली को रजिस्ट्रार कानूनगो संघ का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

संघ भवन में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में पंचायत चुनावों के लंबित बिलों के भुगतान, पटवारियों का अतिरिक्त प्रभार कम करने, कृषि गणना, ग्रेड वेतन आदि की समस्या हल करने की मांग की गई। अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन करते हुए यशपाल नेगी को राजस्व उप निरीक्षक संघ का अध्यक्ष, कामेश्वर भट्ट संरक्षक, पारेश्वर फोंदणी उपाध्यक्ष, विनोद राणा सचिव, विशाल असवाल कोषाध्यक्ष, अनिल थपलियाल सह सचिव, धनपाल मेहरा संगठन मंत्री चुने गए।
जबकि रजिस्ट्रार कानूनगो संघ में सुनील चमोली अध्यक्ष, गंगा प्रसाद पेटवाल संरक्षक, सूरदास गडोही उपाध्यक्ष, सुरेश मोहन डोगरा सचिव, विजय प्रकाश डबराल कोषाध्यक्ष, मनोहर नेगी सह सचिव और उपेंद्र पांडेय संगठन मंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कई समस्याएं शासन और प्रशासन स्तर पर लंबित हैं। उनके निराकरण के लिए उच्चाधिकारियों से समन्वय बनाकर हल किया जाएगा। इस मौके पर परमेंद्र राणा, सुरेंद्र पंवार, गेंदालाल, ओमप्रकाश नौटियाल, गिरीश पोखरियाल, दलीप जोशी, दिनेश बहुगुणा, सुनील कुमार और प्रवीन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें