फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोंटी में घनसाली और चमियाला का कूड़ा घर बनाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत चमियाला और घनसाली के कूड़ा डंपिंग जोन घोंटी पुल के पास बनाए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताया। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कूड़ाघर अन्यत्र बनाने की मांग की। डीएम ने जनप्रतिनिधियों को समस्या के निराकरण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ढुंग मंदार के जनप्रतिनिधियों ने जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर पंचायत घनसाली और चमियाला से निकलने वाले सैकड़ों क्विंटल कूड़े को डंपिंग करने के लिए घोंटी पुल के पास भूमि चयन किया गया है। जिस स्थान पर भूमि चयनित की गई है, इसके समीप ग्रामीणों का पैतृक शवदाह और टिहरी बांध की झील भी है। साथ ही घोंटी, पिपोला के ग्रामीणों के पशुओं का चारागाह भी है। ग्रामीण पशुओं के लिए चारापत्ती भी यहीं से लाते हैं। ऐसे में इस स्थान पर कूड़ाघर बनाया जाता है तो क्षेत्र में प्रवेश करते ही गंदगी का सामना करना पड़ेगा।
चमियाला और घनसाली भिलंगना का हिस्सा है जबकि जिस स्थान का चयन किया गया है वह जाखणीधार क्षेत्र में आता है। ग्राम पंचायत से भी इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई है। उन्होंने घोंटी में कूड़ाघर नहीं बनाने की मांग की। डीएम डा. सौरभ गहरवार ने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य परमवीर पंवार, प्रभाकर भट्ट, ओमप्रकाश भुजवान, प्रधान शोभा बडोनी, विजयपाल रावत, नरेश कुमाईं, देव सिंह गुसाईं, भागवत भट्ट, गणेश पुर्वाल, लक्ष्मी नाथ सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें