नई टिहरी। जिला पंचायत टिहरी ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के तुनियार गांव में ओपन जिम स्थापित किया है। गांव में जिम लगने से युवा खासे उत्साहित हैं। वह रोजाना सुबह-शाम को जिम जाकर सेहत दुरूस्त कर रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह रावत ने बताया कि भवन, रास्ते, सिंचाई नहरों के साथ-साथ अपने क्षेत्र में छात्र-छात्राओं और युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से ओपन जिम भी लगा रहे हैं। बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने इस योजना के लिए एक लाख 74 हजार रूपये स्वीकृत किए हैं। गांव में जिम स्थापित होने से युवा खासे उत्साहित हैं। तुनियार गांव की प्रधान गुलाबी देवी ने बताया कि इस तरह के कार्य दूरगामी परिणाम के लिए जरूरी हैं। गांव में जिम स्थापित करने पर युवा मोर्चा रजाखेत मंडल के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आनंद सिंह पवार, देवेंद्र नौटियाल, कीर्ति पंवार, मनीष नेगी, नवीन नेगी, बबलू राज, पंकज पंवार, मनोज नेगी आदि ने खुशी जताई। संवाद