फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कालेज में नौ से ऑनलाइन प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डा. रेनु नेगी ने बताया कि प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट www.gpgnewtehri.com पर नौ अगस्त से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश आवेदन पत्र ऑनलाइन करने के बाद आवेदन का प्रिंट प्राप्त कर अपने पूर्व के सभी शैक्षिक अभिलेखों की छाया प्रति और स्थानांतरण व चरित्र प्रमाण पत्र मूल रूप में संलग्न कर 25 अगस्त अपराह्न तीन बजे तक महाविद्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट www.gpgnewtehri.com पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें