दूध में मिलावट पाए जाने पर न्याय निर्णायक अधिकारी की कोर्ट ने दुग्ध विक्रेता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ लगातार निरीक्षण अभियान चलाकर सैंपल लिए जा रहे हैं। मार्च 2020 में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा ने नरेंद्रनगर मुख्य बाजार में एक दूध की डेयरी से सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा था। लैब में जांच रिपोर्ट फेल होने पर विभाग ने इसी साल जून माह में इसका वाद न्याय निर्णायक अधिकारी की कोर्ट में दायर किया। कोर्ट ने गत दिवस नरेंद्रनगर के डेयरी व्यवसायी अरुण रावत पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जोशी ने बताया कि अभी कई सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। संवाद