फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चरस तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। नशा मुक्त टिहरी अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। पुलिस उपनिरीक्षक यशवंत खत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाईपास रोड नरेंद्रनगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर पूछताछ कर तलाशी ली गई तो उसके पास 419 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। चरस तस्करी के आरोप में महेंद्र सिंह (48) निवासी हरिपुर कला थाना रायवाला को गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी सीज कर दी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें